फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नियमों की बेड़ियाें में फंसी सम्मान की निधि

Wed, 24 Jun 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसान सहायता केंद्र में पीएम किसान नि​धि की किस्त ​के बारे में जानकारी लेने पहुंचे कि - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है। जिले के कुल 78,573 किसानों के बैंक खातों में 15.71 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है लेकिन जिले के 22 हजार किसान ऐसे हैं जिनके अधूरे दस्तावेजों के कारण राशि जारी नहीं हो सकी है। लाभ से वंचित किसान कृषि विभाग किसान सहायता केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। जिले के करीब 24 हजार किसानों को अभी तक 22 वीं किस्त भी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से किसानों को साल में तीन बार प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की जाती है। इस योजना में नई शर्तें जोड़ दी गई हैं जिससे पिछले दो किस्तों में 22 हजार किसानों को यह किस्त जारी नहीं हो सकी है। कृषि विभाग के किसान सहायता केंद्र में पहुंचे किसान ओमप्रकाश, रूपचंद और रणवीर ने बताया कि वह बार-बार दस्तावेज अपडेट कराने और जानकारी लेने के लिए केंद्रों पर जा रहे हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा है।





22 वीं किस्त की राशि भी नहीं हुई जारी



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति वर्ष पात्र किसानों को तीन किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता देना है। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को 22वीं किस्त में जिले के 81,022 किसानों को 16.20 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इस बार लाभार्थियों की संख्या में लगभग 2,449 किसानों की कमी दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण केवाईसी पूर्ण न होना, किसान एग्रो स्टैक आईडी का अभाव तथा आयकर (टैक्स) दायरे में आने जैसी समस्याएं बताई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ किसानों के बैंक विवरण और आधार लिंक में भी त्रुटियां पाई गई हैं, जिससे भुगतान अटक गया है।
विज्ञापन


-



योजना के तहत मेरी 23वीं किस्त की राशि जारी नहीं हो सकी है। किसान सहायता केंद्र में इसके बारे में जानकारी ली तो मुझे बताया कि एग्रो स्टैक की आई डी नहीं बनी है जिससे किस्त रोकी गई है।

अशोक कुमार, किसान।





मैंने अपने सभी कागजात पूरे करवा लिए है लेकिन फिर भी मेरी अभी तक 22 वीं किस्त भी जारी नहीं हो सकी है। इसके बारे में जब किसान सहायता केंद्र में जानकारी ली तो मुझे बताया गया कि अगले एक या दो दिनों में किस्त जारी हो जाएगी।



संदीप कुमार, किसान।



किसान सम्मान निधि की लागतार दाे किस्त जारी न होने के कारण मैं मंगलवार को किसान सहायता केंद्र में पहुंचा हूं। मुझे बताया गया है केवाई व बैंक डिटेल पूरी नहीं है।

झटा सिंह, किसान।



:::::

किसानों से अपील की है कि वह समय पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं, केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और बैंक खातों को आधार से लिंक रखें ताकि आगामी किस्तों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिन किसानों की जानकारी सही पाई जाएगी उन्हें आगामी चरण में राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें