फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अखंड पाठ के साथ चार दिवसीय गुरुपर्व की हुई शुरुआत

Mon, 03 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के गुरुद्वारा जगजीवनपुरा में अखंड पाठ प्रारंभ होने के बाद पाठ करते हुए। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरुनानक देव की जयंती (गुरुपर्व) पर जिले में चार दिवसीय कार्यक्रमों का सोमवार से आगाज हो गया है। गुरुपर्व का यह पावन पर्व 5 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के महासचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि गुरुपर्व की तैयारियों के तहत सोमवार को को शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जगजीवनपुरा में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हो गया है। यह अखंड पाठ 48 घंटों तक चलेगा। 4 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। 5 नवंबर को अखंड पाठ के भाेग डाले जाएंगे।

गुरुद्वारा जगजीवनपुरा की कमेटी की ओर से दोपहर 12 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत की जाएगी। गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर पूरे शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा जगजीवनपुरा से शुरू होकर बीघड़ रोड, परशुराम चौक, लालबत्ती चौक, पुराना बस स्टैंड, हंस मार्केट, अग्रसेन चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, खेमा खाती रोड, ऑटो मार्केट, भूना रोड, जाट धर्मशाला वाले रोड से होते हुए वापिस गुरुद्वारा में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें