फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग जिले के 369 डिपो पर वितरित करेगा 54,795 तिरंगा

विज्ञापन
वार्ड नंबर 25 स्थित डिपोधारक पर तिरंगा बिक्री केंद्र का शुभारंभ करती खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अन - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतेहाबाद के वार्ड नंबर 25 स्थित सविता रानी के डिपो धारक पर तिरंगों के बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी अनुराधा जांगड़ा ने रिबन काटकर तिरंगा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भी राशन डिपो पर तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है, जहां से नागरिक 13 से 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज ले सकेंगे। अनुराधा जांगड़ा ने बताया कि जिले में 369 डिपो पर 54 हजार 795 तिरंगे वितरित किए जाएंगे। जिले में फतेहाबाद में 107 राशन डिपो पर 16 हजार 17, टोहाना में 78 राशन डिपो पर 11 हजार 675, भट्टू में 32 राशन डिपो पर 5 हजार 593, भूना में 45 राशन डिपो पर 7 हजार 79, जाखल में 26 राशन डिपो पर 3 हजार 321 तथा रतिया में 81 राशन डिपो पर 11 हजार 107 तिरंगों की व्यवस्था की गई है। जहां से नागरिक अपने घरों पर फहराने के लिए तिरंगा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति डिपो धारक से मात्र 20 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी डिपो पर तिरंगा पहुंचाने के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इस दौरान अनेक लोगों ने राशन डिपो से तिरंगा लिया और देश भक्ति से ओतप्रोत नारे भी लगाए।
इस मौके पर एएफएसओ लेखराज, लेखाकार विकास कुमार, निरीक्षक चंद्र मोहन, नरेश दूहन के अलावा पार्षद बंत सिंह, रोशन लाल, सतीश कुमार, रतिराम, मोहन लाल, सविता रानी, सुशील कुमार, ममता रानी, राधा रानी, सुमन, सुनीता, कल्पना रानी, प्रकाश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें