भट्टूकलां में मिठाइयों के सैंपल लेते हुए अधिकारी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद/भट्टू कलां। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भट्टू मंडी में दुकानों पर जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 7 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
कार्रवाई के दौरान खोया बर्फी के 2, रसगुल्ले, बूंदी के लड्डू, बेसन बर्फी, गुलाब जामुन और पनीर का एक-एक सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
बाजार में खुले में बिकी मिठाइयां
शहर फतेहाबाद में दशहरा पर्व पर खुले में मिठाइयां बिकी। हंस मार्केट, भट्टू रोड, बीघड़ रोड, थाना रोड पर स्टॉल लगाकर खुले में मिठाइयां बेची गई। विभाग की तरफ से इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।