फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Sat, 11 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में खाद्य पदार्थों की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीवाली से ठीक दस दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने फतेहाबाद शहर में विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के 13 सैंपल लिए और इन्हें जांच को भेजा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डाॅ. गौरव छाबड़ा के नेतृत्व में कई प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों और भूना मोड़ स्थित एक माॅल पर भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को जहां भी संदेहास्पद या खराब खाद्य सामग्री मिली, उसे तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। भूना मोड़ स्थित एक माॅल में तकरीबन नौ किलो खराब सामान को टीम द्वारा नष्ट करवाया गया। इसमें अधिकतर मात्रा मालपुआ की थी।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से कुल 13 सैंपल विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव छाबड़ा ने इस मौके पर कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी दुकान पर मिलावट या घटिया गुणवत्ता का सामान पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विभाग की कार्रवाई के बाद कई प्रतिष्ठानों ने आनन-फानन में अपने स्टॉक की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विभाग ने जनता से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उत्पाद की एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें