फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परिवार ने किया गांव लौटने से इन्कार

Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी में अनुसूचित वर्ग के एक परिवार के गांव छोड़ने के मामले पर जिला पुलिस ने संज्ञान लिया है। एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। बड़ोपल पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामफल टीम के साथ बरवाला पहुंचे और सुखदेव सिंह के भाई रोशन के घर जाकर परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का गंभीरता से आकलन किया है। टीम ने सुखदेव सिंह और उनके परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है और उनकी सुरक्षा प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने कहा कि यदि उन्हें खारा खेड़ी के सरपंच या उनके परिवार के किसी सदस्य से खतरा महसूस होता है, तो पुलिस तुरंत कदम उठाने के लिए तैयार है।

सुखदेव सिंह को यह विकल्प भी दिया गया कि वह खाराखेड़ी में ही रह सकते हैं, जहां पीसीआर गश्त, नियमित निगरानी और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी हो, तो नियमानुसार तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिवार ने फिलहाल पुलिस को गांव लौटने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


-

परिवार बरवाला रहने पर अड़ा

सुखदेव सिंह ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह अपनी इच्छा से भाई रोशन के पास बरवाला आए हैं और फिलहाल वहीं रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण करना चाहते हैं। उन्हें पुलिस और अपने परिवार पर पूरा भरोसा है तथा यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे। बता दें कि सुखदेव सिंह की शिकायत पर 28 अगस्त को थाना सदर में सौरभ निवासी धांगड़, अजीत, अमर सिंह, अनिल कुमार व सरपंच संजय कुमार निवासी खारा खेड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वर्तमान में उक्त आरोपी 26 फरवरी से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ से जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें