फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरोही स्कूल में प्रवेश के लिए 23 को होगी परीक्षा, 16 तक जमा कराना होगा आवेदन

विज्ञापन
गांव बनगांव में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने जिले में चल रहे पांच स्कूलों की कक्षा छठी से नौंवी और 11वीं के लिए आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए स्कूलों में आवेदन देना होगा और इसके बाद 23 मार्च को परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 16 मार्च तक आवेदन संबंधित स्कूल में जमा करवाना होगा। 23 मार्च को सुबह कक्षा 10 से 12 बजे तक कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों और दोपहर एक से तक बजे तक कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।

कक्षा छठी में 60 सीटों के लिए होगी परीक्षा :

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक स्कूल की कक्षा छठी में 60 और कक्षा ग्यारहवीं में 120 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया होगी। इसके अलावा कक्षा सातवीं, आठवीं और नौंवी में खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


ये हैं जिले में आरोही मॉडल स्कूल :

- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव

- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरवरपुर

- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्हड़ी

- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोपुर

- आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूल्ट

अंग्रेजी माध्यम में होती है पढ़ाई :

आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाती है। ये स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े हैं और पिछले सालों के परिणाम देखें तो विद्यार्थियों का बेहतर परिणाम रहा है।

- राकेश पलथानियां, इंचार्ज, राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव

-
शिक्षा विभाग ने नए सत्र में आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 16 मार्च तक मैनुअल तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 23 मार्च को विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें