फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की उल्लघंना करने वाले दुकानदारों के चालान काटने गई टीम पर परेशान करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
The employees themselves arrive in a car by 5 riders, cut our challan - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन में नियमों की पालना को लेकर नगर परिषद की टीम लगातार दुकानदारों के चालान कर रही है। बुधवार को जब नगर परिषद सचिव के नेतृत्व में परिषद की टीम लक्कड़ मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में पहुंची। इस दौरान दुकान में बिना मास्क लोगों के बैठे होने पर टीम ने दुकानदार को जुर्माना भरने को कहा। उस उपरांत एकदम से मार्केट के दुकानदार जमा हो गए तथा नप अधिकारियों पर बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए। दुकानदारों ने कहा कि नप के अधिकारी स्वयं एक गाड़ी में पांच बैठकर आते है लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी के नाम पर परेशान कर रहे हैं। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने दुकानदारों को समझाकर मामला शांत करवाया तथा नप ने उक्त दुकानदार पर 1100 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नगर परिषद की टीम लक्कड़ मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में पहुंची जहां उन्हें लोग बिना मास्क लगाए हुए मिले, जिस पर टीम ने चालान करने की बात कही। इस दौरान अनेक दुकानदार एकत्रित हो गए तथा नप अधिकारियों पर परेशान करने के आरोप लगाए। दुकानदारों ने एकत्रित होकर नप की टीम के सदस्यों के एक गाड़ी में पांच लोगों के आने की बात कही कि वे स्वयं सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस दोरान हंगामा बढ़ते देख शहर पुलिस से एसआई महेंद्र सिंह अनेक कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने मामले को शांत करवाया। इस दौरान नप की टीम ने उक्त दुकानदार का 1100 रुपये का चालान कर दिया। पीड़ित दुकानदार कश्मीरी लाल ने बताया कि नगर परिषद की एक गाड़ी में 5 कर्मचारी इक्कठे बैठ सकते हैं तो 110 फीट लंबी दुकान में पांच ग्राहक क्यों नहीं बैठ सकते, सामाजिक दूरी होने के बावजूद उन्हें परेशान किया गया। उन्होंने बताया दुकान पर सरकार के नियमानुसार वे लोगों को डिस्टेंस में बैठाते हैं तथा सैनिटाइजर का प्रयोग भी करते हैं। इसके बावजूद भी दुकानदारों से जबरदस्ती जुर्माना वसूल किया जा रहा है। इस बारे में सेनेटरी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ंने बताया कि दुकान पर बिना मास्क लगाए लोग बैठे थे। जब दुकानदार को जुर्माना भरने के लिए कहा गया तो अन्य दुकानदार इकट्ठे हो गए तथा पुलिस को बुलाया गया जिसने मामला शांत करवाया। दुकानदार से नियमों की अवहेलना करने पर 1100 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इसी तरह शहर के अन्य पांच दुकानों पर भी लॉक डाउन नियमों की उल्लंघन करने पर प्रत्येक दुकानदार को 500 रुपए जुर्माना लगाया गया है।
जब इस बारे नप कार्यकारी अधिकारी अरुण ने बताया कि लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदार का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदार अगर गाड़ी में 5 सवार की बात रखते हुए कोई शिकायत करता है तो उसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें