फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आपातकालीन वार्ड तुरंत शुरू किया जाए

Fri, 10 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डीसी । स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते शुक्रवार सुबह डीसी डॉ.विवेक भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान धा-अधूरा काम और सामान बिखरा मिलने पर उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और कहा कि औपचारिकता न करें। आपातकालीन वार्ड तुरंत किया जाए ताकि मरीजों को दिक्कत न आएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सेक्टर 10 में निर्माणधीन 200 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि यह अस्पताल लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को समाहित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीसी को असपताल का डिजाइन दिखाया और बताया कि अगले साल जून में निर्माण को लेकर डेडलाइन तय की गई है। इस दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ.बुधराम, डॉ.गुंजन बंसल, मेजर डॉ.शरद तुली, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप सचदेवा, जेई जसवंत भी मौजूद थे।

एक्सरे मशीन शुरू करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में करीब एक माह से बंद एक्सरे मशीन को चालू करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों ने कहा कि कनेक्शन नहीं हुआ है। इस पर डीसी ने कहा कि एक दिन में कनेक्शन करके चालू करें। डीसी ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में अगर गुणवता ठीक नहीं मिली तो कार्रवाई होगी। डीसी ने कहा कि निर्धारित समयावधि में जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने पूरे नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड एक्स-रे रूम, ओपीडी रूम, लेबर रूम, महिला वार्ड इत्यादि का निरीक्षण किया और कार्य का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें