फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कैसे जीतेंगे जंग, 70 हजार बुजुर्गों ने अभी नहीं लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है। खासकर अब बुजुर्ग टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे है। टीकाकरण केंद्रों पर बुजुर्ग नहीं आ रहे है। जानकर हैरानी होगी कि जिले में अभी तक 70 हजार बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का पहला टीका नहीं लगवाया है। ये स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े खुद ब्यां कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर रोजाना अब 10 से 15 बुजुर्ग ही पहुंच रहे है, यहां तक कि दूसरी डोज लगवाने भी नहीं आ रहे है जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के लोग टीका के लिए आगे आ रहे है।
जिले में करीब 1 लाख 20 हजार बुजुर्ग है। इसमें से 50019 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाया है। 12868 बुजुर्ग दूसरी डोज लगवा चुके है। यानि की करीब 70 हजार बुजुर्ग ऐसे हैँ जिन्होंने अभी तक पहला टीका भी नहीं लगवाया है। डॉक्टरों की माने तो बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाना सबसे जरूरी है क्यों कि उनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 179066 डोज लग चुकी है। इसमें से 153957 लोगों ने पहली डोज लगवाई है जबकि अभी तक 25109 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 प्लस के 164 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
कोरोना टीकाकरण को लेकर विभाग जगह-जगह शिविर लगा रहा है। संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह टीका जरूर लगवाएं। - डॉ.सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें