फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिक्षा विभाग ने दो अध्यापक किए स्थानांतरित

Thu, 19 Feb 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। लगभग 160 बच्चों वाले इस स्कूल में अब केवल तीन अध्यापक कार्यरत हैं। पिछले छह महीनों से ग्रामीण विभागीय अधिकारियों के पास लगातार अध्यापक नियुक्ति की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों और सरपंच कर्मजीत कौर ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द अध्यापक नहीं नियुक्त किए गए, तो स्कूल को बंद कर दिया जाएगा। इस पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने काता खेड़ी स्कूल से दो अध्यापकों को ब्राह्मणवाला प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं।

हालांकि, अभी तक नियुक्त अध्यापकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सरपंच कर्मजीत कौर ने कहा कि यदि अध्यापक शीघ्र ही स्कूल में नहीं पहुंचते, तो ग्रामीण मजबूरन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अध्यापक जल्द स्कूल में उपस्थित होंगे और बच्चों की पढ़ाई सामान्य रूप से चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें