रतिया से फतेहाबाद की ओर आ रही बस को चालक डिवाइडर से पार करवाता हुआ। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। पूरे शहर में पेड़ों की कटाई व छंटाई का काम चल रहा है। शनिवार को भी रतिया चुंगी क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा था। इस दौरान रतिया से फतेहाबाद शहर की ओर आ रही रोडवेज की एक बस के चालक ने पेड़ों की छंटाई का काम देखते हुए बस को रोका और को वापिस ले जाने के बजाय उसे डिवाइडर पर चढ़ा सड़क के दूसरी ओर ले गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चालक सवारियों की जान जोखिम में डाल कर बस को डिवाइडर से पार कर रहा है। संवाद