फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोडवेज की एसी बस के सफर का सपना होगा साकार, जल्द मिलेंगी 10 सुपर लग्जरी बसें

Mon, 19 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद रोडवेज डिपो को जल्द ही 10 सुपर लग्जरी बसें मिलने जा रही हैं। इसके लिए रोडवेज डिपो ने सरकार को पत्र लिख दिया है। राज्य परिवहन निगम ने इन बसों को फतेहाबाद रोडवेज डिपो को भेजने के लिए कार्रवाई भी आरंभ कर दी है। रोडवेज बेड़े में पहले एसी बसें नहीं थी, लेकिन अब 10 बसें मिलने से लोगों को आरामदायक सफर मिलेगा।
विज्ञापन




फतेहाबाद रोडवेज बेड़े में इस समय 191 बसें हैं। जिनमें 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। इसके अलावा 33 मिनी बसें भी हैं। फतेहाबाद रोडवेज के बेड़े में अभी तक सुपर लग्जरी बसाें की कमी रही है, जिस कारण गर्मी के दिनों में यात्रियों को यात्रा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की डिमांड के आधार पर ही रोडवेज डिपो ने सरकार से सुपर लग्जरी बसाें की मांग की थी। अब सरकार ने इस मांग को मान लिया है और जल्द ही राज्य परिवहन निगम फतेहाबाद में 10 लग्जरी बसों को भेज देगा। इन बसों का संचालन रोडवेज डिपो बड़े रूटों व धार्मिक स्थलों पर करने की योजना बना रहा है। यह बसें जल्द ही रोडवेज बेड़े में शामिल हो जाएंगी।






ये होंगी खूबियां
सुपर लग्जरी बसों में अच्छी और आरामदायक सीटों के साथ सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह है। एयर कंडिशनिंग और हीटिंग, सभी पंक्तियों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जर और मनोरंजन के लिए एलसीडी टेलीविजन मिलेगा। हालांकि बसों का किराया सामान्य बसों के किराए से अधिक होगा, लेकिन जो लोग आरामदायक सफर करना चाहते हैं, उनके लिए यह बसें काफी कारगर सिद्ध होंगी।
विज्ञापन







यात्रियों को लग्जरी सुविधा देने के लिए सुपर लग्जरी बसों की मांग की गई थी। फतेहाबाद को 10 सुपर लग्जरी बस जल्द ही मिल जाएंगी। इससे यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी। साथ ही इन बसाें को लंबे रूटाें व धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शेरसिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें