फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुपर 100 प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा जिला, 52 छात्र चयनित, 29 प्रतीक्षा सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। प्रोविजनल सूची में जिले के 52 छात्रों का चयन हुआ है और 29 छात्र प्रतीक्षासू ची में शामिल हुए हैं। जिले के 81 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी में दो साल तक विकल्प फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क नीट और जेईई की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुपर 100 परीक्षा में खंड भट्टूकलां के 7, भूना के 15, फतेहाबाद के 8, रतिया से एक और टोहाना से 21 छात्रों का चयन हुआ है। जाखल खंड से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है जबकि प्रतीक्षा सूची में एक छात्र शामिल है।
राजकीय मॉडल संस्कृति के चार विद्यार्थियों का हुआ चयन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोज सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन सुपर 100 में हो गया है। भूमिका सुपुत्री दीपक बंसल, पायल सुपुत्री मनजीत सिंह, मनीषा सुपुत्री संदीप कुमार और पुनीत सुपुत्र बिजेंद्र जांगड़ा ने हरियाणा भर से चुने गए 409 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई है। विद्यालय के प्राचार्य स. हरमिंदर सिंह आजाद ने इस उपलब्धि पर सफल विद्यार्थियों, उनको पढ़ाने वाले अध्यापकों और माता पिता को बधाई देते हुए बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की और अन्य बच्चों को भी प्रेरणा लेते हुए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग ने सुपर 100 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले के 52 छात्रों का चयन हुआ है। इसके अलावा 29 छात्र प्रतीक्षा सूची में है।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें