फतेहाबाद। नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों के बीच खींचतान जारी है। विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा और पिछले कार्यों के भुगतान के लिए रखी गई बैठक रखने वाले अधिकारी और प्रधान ही नहीं आए। बुधवार शाम को उपप्रधान सविता टुटेजा बैठक के लिए पहुंची, लेकिन कोई नहीं आया।
उपप्रधान ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बैठक रखी गई, लेकिन वह खुद नहीं आए और न ही नहीं आने की कोई सूचना दी गई। मंगलवार को भी वित्तीय कमेटी की बैठक को लेकर वह जयपुर से सीधा पहुंची थी, लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर अधिकारी भी गंभीर नहीं है।
कोट
बैठक रखने से पहले ही मैंने बता दिया था कि 7 अगस्त को शामिल नहीं हो पाएंगे और छुट्टी पर रहेंगे। इसके बावजूद बैठक रखवाई गई थी।
-राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
कोट
वित्तीय कमेटी की बैठक मंगलवार को थी और बुधवार को पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक थी। दोनों ही बैठक में मैं तय समय पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं आया। बुधवार को बैठक के लिए मैंने एक्सईएन को फोन किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। यह भी बताया गया कि ईओ छुट्टी पर है। अगर छुट्टी पर जाना था तो बैठक क्यों रखी। अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
कोट
मैं किसी मामले की पंचायत में चला गया था। वहां पर समय लग गया था। इस कारण बैठक में नहीं जा पाया। वित्तीय कमेटी और पेमेंट अप्रूवल कमेटी की सोमवार को बैठक बुलाई जाएगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद