टोहाना। गांव डांगरा में जीडी गोयंका स्कूल की मान्यता पर गलत तरीके से चल रहे चैतन्य स्कूल पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत विभाग ने नोटिस जारी करके जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विभाग की ओर से नोटिस की कार्रवाई सुस्त होने से आमजन में रोष है। उनका कहा है कि यदि यह स्कूल गलत है तो इसके लिए कार्रवाई मार्च महीने में पिछले साल ही जांच के बाद की जानी चाहिए थी।
निरीक्षण के दौरान मिली थी कमियां, इसलिए दिया नोटिस : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन ने कहा कि गांव डांगरा स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने 5 नवंबर को निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्कूल की मान्यता जीडी गोयंका स्कूल के नाम से मिली जो कक्षा आठवीं तक की मिली। लेकिन जांच के दौरान नौवीं व दसवीं तक की कक्षाएं लगाई हुईं मिली थी। बीईओ ने कहा कि वेद सिंह दहिया ने स्कूल को 26 नवंबर को नोटिस जारी किया था, जिसका स्कूल को जवाब 15 दिन में देना होगा। बीईओ ने कहा कि उन्होंने खुद भी इसका निरीक्षण किया था तो वहां काफी खामियां मिलीं थी। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी।