फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की शिकायत के बाद विभाग ने काटे 12 अवैध कनेक्शन

Thu, 18 Jun 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अवैध कनैक्शन काटते हुए विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी के अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया है। विभागीय टीम ने वीरवार को शहर के विभिन्न सर्विस स्टेशनों की जांच की और 12 अवैध कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार की शिकायत के बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने यादव सर्विस स्टेशन, टूर सर्विस स्टेशन, गुप्ता सर्विस स्टेशन, शाइन ब्राइट, जांगड़ा और ऑटो गला सर्विस स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच के निर्देश दिए थे। कार्यकारी अभियंता शशिकांत ने बताया कि शहर में पीने के पानी की सप्लाई लाइन से सर्विस स्टेशन चल रहे थे जिससे घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गांवों में हरे चारे और सब्जी की सिंचाई के लिए लगे अवैध कनेक्शन भी हटवाए जा रहे हैं। खंड संयोजक अमित कुमार ने चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में गाड़ी धोने वाले सर्विस स्टेशन तुरंत बंद कर दिए जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता मुख्तार सिंह के अनुसार, यह अभियान जारी रहेगा और घरों में बिना टेप वाली टोंटियां तथा पानी के लीकेज को भी ठीक किया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी व्यर्थ न बहाएं और अपने अवैध कनेक्शन स्वयं हटा लें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें