फतेहाबाद। फाइनेंसर ईश्वरपाल और रवि एक साथ हत्या मामले में ही जेल काट चुके हैं। अब हाईकोर्ट से बेल पर थे। हालांकि लेनदेन के विवाद में दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। परिवार के मुताबिक ईश्वरपाल ने वाल्मीकि चौक निवासी रवि को ढाई लाख रुपये दिए थे। ईश्वरपाल ये रुपये मांग रहा था। इसी रंजिश में ईश्वरपाल पर हमला कर दिया गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शहर में ढाणी ईसर निवासी राहुल उर्फ सतपाल की वर्ष 2013 में हत्या हुई थी। इस मामले में ईश्वरपाल व रवि शामिल थे। दोनों को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि दोनों वर्ष 2019 से बेल पर थे और एक-साथ रहते थे। ईश्वरपाल ने रवि को ढाई लाख रुपये काम शुरू करने के लिए दिए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई।
कोट
वर्ष 2013 में हत्या हुई थी और कोर्ट ने इस मामले में दोनों को सजा सुनाई गई थी। अभी हाईकोर्ट से बेल पर थे। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में रंजिश बताई जा रही है।
-जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी