फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से युवक की मौत

Sun, 10 Aug 2014 11:16 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रक्षाबंधन पर भाई से बिछड़ने का दर्द बहन को कितना होता होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं, शनिवार रात को भोड़िया खेड़ा के पास मोटरसाइकिल के आगे पशु आने हुई दुर्घटना में इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के नहरी विभाग में जेई के पद पर कार्यरत अरविंद पुत्र रमेश निवासी चमारखेड़ा ड्यूटी के बाद अपने घर को जा रहा था। जब वह भोड़िया खेड़ा में रामा कृष्णा स्कूल के पास पहुंचा तो उसके मोटरसाइकिल के आगे कोई पशु आ गया। जिससे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। अरविंद की चीख सुनकर पड़ोस की ढाणी में काम कर रही महिला ने घर से अपने बेटों को बुलाया और अरविंद को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें