फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच दिन से बनगांव से लापता युवक का शव खेतों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बनगांव से 21 अप्रैल को लापता हुए 28 साल के युवक का शव बुधवार को गांव के खेत में बरामद हुआ है। युवक अपनी मां की मौत के बाद से लापता था। भट्टूकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन

वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार गांव बनगांव निवासी 28 वर्षीय भीम सिंह की मां बिमला देवी का 21 अप्रैल को हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार भीम सिंह का अपनी मां के साथ बहुत लगाव था। मां की मौत के बाद से ही वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश राजस्थान तक की। बुधवार को गांव के एक किसान के खेत में बदबू आने पर जब उन्होंने जाकर देखा तो यहां पर भीम सिंह का शव पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना भट्टूकलां पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। ग्रामीणों के अनुसार भीम सिंह अविवाहित था और उसका एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें