फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली कट समस्या के लिए निगम कर रहा तैयारी, 13वां फीडर लगा रहे

Mon, 16 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गर्मी के सीजन को देखते हुए पहले से ही तैयारी कर रहा है जिसके चलते शहर में फीडरों की संख्या 12 से बड़ा कर 13 कर दी गई है। रविवार को विभाग द्वारा करीबन 8 घंटे का बिजली कट करते हुए नई फीडर के लिए लाइन डाली गई है। जानकारी अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शहर के सभी 12 फीडरों पर बढ़ते लोड को देखते हुए नए फीडर पर कार्य करने की योजना बनाई गई थी जिसके तहत रविवार को सुबह 10 से शाम को करीबन 5 बजे तक 5 फीडरों की बिजली बाधित रही और क्रेन की मदद से लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रही आबादी के चलते विभाग को गर्मी के सीजन के दौरान में जून-जुलाई के महीने में लगातार बिजली के ओवरलोड के कारण समस्या का सामना करना पड़ता था। इसके चलते कई बार ट्रांसफार्मर भी खराब हो जाते थे और फ्यूज खराब होने की दिक्कत आती थी।
विभाग के कर्मचारी रात्रि के समय करीबन एक बजे से दो बजे तक भी फ्यूज लगाने का कार्य करते थे लेकिन अब लोड डिवाइड करने से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

यहां रही बिजली बाधित : रविवार को शहर के विभिन्न काॅलोनी जिसमें मॉडल टाउन, शिव गली, राजनगर, चंडीगढ़ रोड में बिजली बाधित रही। शहर के फीडर संख्या 5, 6, 9, 10 और 11 पर बिजली बाधित रही। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि बिजली निगम द्वारा 13वें फीडर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके तहत रविवार को तार डालने का कार्य किया गया ताकि अन्य फीडर से लोड को घटाया जा सके और गर्मी के सीजन में लगने वाले बिजली कट से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें