फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संगत ने सतनाम का जाप करते हुए निकाली प्रभातफेरी

Sat, 11 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब में कीर्तन करता जत्था।
विज्ञापन
रतिया। श्री गुरु नानक महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब से शनिवार को अलसुबह संगत द्वारा शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान भाई जगजीत सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को जोड़ कर निहाल कियया। आज की प्रभातफेरी शहर के फतेहाबाद रोड स्थित इम्पलाइज काॅलोनी में जसकरण सिंह के निवास पर पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या संगत शामिल हुई और गुरवाणी श्रवण की। जानकारी देते हुए सचिव अवतार सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में प्रभातफेरियो की शुरुआत की गई है जो प्रकाश पर्व तक जारी रहेंगी। उन्होंने संगत को प्रभातफेरियों में बढ़ चढ़ कर शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रधान कश्मीर सिंह, मेजर सिंह, गुरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, जगतार सिंह सहित सेवादार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें