फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाते हुए प्रॉपर्टी धारक संवाद
- फोटो : संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्वयं
फतेहाबाद। जिले के पांचों शहरों के गृहकर बकायेदारों को नगर निकाय ने एक बार फिर राहत दी है। अब 31 अगस्त तक वर्ष 2010 से 2024-25 तक के बकाया गृहकर के ब्याज पर 75 फीसदी छूट के साथ राशि जमा कराई जा सकेगी।
नगर निकाय ने इससे पहले ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी थी। अब राहत 75 फीसदी कर दी गई है। पिछली योजना के दौरान तीन महीने में नगर परिषद फतेहाबाद ने करीब ढाई करोड़ रुपये का गृहकर वसूल किया, जिसे रिकॉर्ड रिकवरी माना जा रहा है।
मौजूदा वित्त वर्ष के गृहकर पर 10 फीसदी की छूट भी जारी है। इस रियायत का लाभ 31 जुलाई तक उठाया जा सकता है। जिले के पांचों शहरों में करीब एक लाख संपत्तियां गृहकर के दायरे में हैं। अकेले फतेहाबाद शहर में लगभग 30 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें इसके लिए नगर परिषद संपत्ति धारकों को संदेश भेजकर छूट की जानकारी देगी।
-
जिले में प्रॉपर्टी की स्थिति
शहर प्रॉपर्टी
जाखल 4739
टोहाना 29330
रतिया 19266
भूना 11719
फतेहाबाद 41595
-
पिछले पूरे साल का रिकॉर्ड टूटा
नगर परिषद प्रशासन ने पिछले वित्त वर्ष में 2 करोड़ 19 लाख की रिकवरी की। इस बार तीन माह में 2 करोड़ 71 लाख की रिकवरी अप्रैल से जून माह तक हो चुकी है। अब दी गई छूट से और रिकवरी की नगर परिषद को उम्मीद है। पूरे वित्त वर्ष में आंकड़ा पांच करोड़ से पार हो सकता है। अभी नगर परिषद ने नए वित्त वर्ष के गृहकर बिल भी जारी करने हैं।
-
नगर निकाय की तरफ से पुराने गृहकर के एरियर पर लगे ब्याज पर 75 फीसदी की छूट दी गई है। गृहकर छूट के साथ जमा करवा सकते हैं। प्रॉपर्टी धारकों को नगर परिषद की तरफ से मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए सूचना भी भेजी जाएगी।
- गोविंद, सचिव, नगर परिषद