फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम ने चार मिनट में जानी सफलता की वजह...स्कूल की जरूरतें भी पूछीं

Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गाजूवाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल प्रबंधक कमेटी की प्रधान गी
विज्ञापन
समैन। गांव गाजूवाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्कूल प्रबंधक कमेटी (एसएमसी) प्रधान गीता देवी से रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन संवाद कर स्कूल की व्यवस्थाओं और कमेटी के कार्यों की जानकारी ली। शिक्षा विभाग ने स्कूल के बेहतर परिणाम, शैक्षणिक गतिविधियों और संसाधनों को देखते हुए संवाद कार्यक्रम में शामिल किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने करीब चार मिनट तक गीता देवी, एसएमसी सदस्य विजय हरिपाल और स्कूल प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपती से बातचीत की। उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने, स्कूल की जरूरतों और कमेटी की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एसएमसी कमेटी से स्कूल की आवश्यकताओं की मांग भेजने को कहा।
गीता देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव का स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के बावजूद स्कूल में एक भी छात्र ड्रॉपआउट नहीं है। उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान एसएमसी सदस्य गांव में घर-घर जाकर अभिभावकों को स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शुरू से ही शत प्रतिशत रहा है। छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों तक पहुंचाई जाती है। एसएमसी सदस्य शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। मुख्यमंत्री से संवाद के बाद स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों और शिक्षकों ने इसे स्कूल की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर बताया।

619 स्कूलों की कमेटियों ने लिया संवाद कार्यक्रम में हिस्सा
मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में जिले के 619 स्कूलों की प्रबंधक कमेटियां शामिल हुईं। गाजूवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग डालिया, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, जिला परियोजना संयोजक बलवान सिंह, एपीसी प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा, प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपती, जेई राजेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह और एबीआरसी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉमर्स प्रवक्ता भगवान दास वर्मा, केमेस्ट्री प्रवक्ता विनोद कुमार, हिंदी प्रवक्ता पवन शर्मा, बलिंद्र गिल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें