फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर को मिली दो बड़ी सौगातें, जिला राजकीय महाविद्यालय और लाइब्रेरी के लिए जगह मंजूर

विज्ञापन
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर जहां पर राजकीय महाविद्यालय शुरू करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर को सरकार ने दो बड़ी सौगातें दी हैं। सब कुछ ठीकठाक रहा तो दोनों बड़ी परियोजनाओं पर काम भी इसी साल शुरू हो जाएगा। सरकार ने जिला राजकीय महाविद्यालय के लिए हुडा सेक्टर 5 में 8 एकड़ जगह की मंजूरी दे दी है। ये जगह नए बस स्टैंड के बिल्कुल ही साथ है। जल्द ही जगह उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सीएम घोषणा में शामिल जिला लाइब्रेरी के भवन की योजना भी सिरे चढ़ गई है।
विज्ञापन

जगजीवनपुरा में पार्क के पीछे गुरुद्वारा के साथ 2 कनाल 12 मरले जगह को उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम ट्रांसफर कर दिया गया है। अब यहां पर जल्द जिला लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। लाइब्रेरी के निर्माण को लेकर पांच करोड़ रुपये का बजट पहले ही जारी हो चुका है। लेकिन जगह ट्रांसफर न होने के कारण निर्माण कार्य को लेकर प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था। अब लोक निर्माण विभाग इसको लेकर डिजाइन तैयार करवाकर निर्माण शुरू कर सकता है। ये प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल हैं।

महिला कॉलेज में चल रहा है राजकीय महाविद्यालय
जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय की लंबे समय से मांग चल रही थी। सरकार ने पिछले साल ही इसको मंजूरी दी थी। लेकिन जगह न मिलने के कारण अस्थाई रूप से राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में इसे शुरू किया गया है। यहां पर फिलहाल पहले चरण में आर्ट्स और कॉमर्स संकाय ही शुरू किया गया है। यहां पर 240 सीटें है। अगर कॉलेज के नए भवन का निर्माण होता है तो संकाय की संख्या बढ़ेगी और निजी कॉलेजों या फिर जिले से बाहर जा रहे विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय में चल रही है जिला लाइब्रेरी
जिला लाइब्रेरी खंड विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यालय में शेड के नीचे चल रही है। पिछले दिनों प्रशासन ने कंडम करार देते हुए यहां से भोड़िया खेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में चलाने का फरमान जारी कर दिया था। लेकिन यहां पर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों और संस्थाओं के विरोध के चलते इस पर रोक लगा दी गई। अगर जिला लाइब्रेरी के आधुनिक भवन का निर्माण जल्द होता है तो विद्यार्थियों को फायदा होगा। इसके अलावा किताबें पढऩे के शौकीन भी फायदा ले पाएंगे।
कोट
बहुप्रतीक्षित दोनों प्रोजेक्टों को मंजूरी मिल गई है। जिला लाइब्रेरी के लिए जगह भी ट्रांसफर हो गई है। इसके अलावा जिला राजकीय महाविद्यालय के लिए हुडा सेक्टर में 8 एकड़ जगह की भी मंजूरी मिल गई है। विद्यार्थियों को दोनों ही योजनाओं का बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-राजेश मेहता, प्रिंसिपल एवं जिला नोडल अधिकारी जिला राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें