फतेहाबाद के वार्ड नंबर एक में साफाई अभियान को शुरू करते हुए नगर परिषद चेयरमैन व पार्षद स्त्र
फतेहाबाद। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया। चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा और पार्षदों ने वार्ड एक में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। सभी वार्डों में तय कार्यक्रम के अनुसार सफाई होगी।
नगर परिषद ने पहले ही सभी वार्डों के लिए सफाई कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अलग-अलग वार्डों में निर्धारित दिन सफाई कार्य किया जाएगा। अभियान में नगर परिषद कर्मचारी और सफाईकर्मी भी शामिल रहेंगे। चेयरमैन खिंची ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर परिषद के साथ प्रत्येक नागरिक की भी है।
उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने और आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इससे नालियों में जाम की समस्या भी पैदा होती है। नगर परिषद लोगों को पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े के बैग उपलब्ध करवाएगी।
उन्होंने नागरिकों से कपड़े के बैग इस्तेमाल करने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर पार्षदों के अलावा नगर परिषद के उपप्रधान सविता टुटेजा, पार्षद राजकुमार, चंद्रभान वधवा, एसआई महेश कुमार, राहुल, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी कोऑर्डिनेटर कुमार सौरभ समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।