फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा में बही तीसरी महिला का भी शव हिसार के गांव कुंदनपुर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव बलियाला के पास पंजाब क्षेत्र में ट्रैक्टर के भाखड़ा नहर में गिरने के दौरान बही तीन महिलाओं में से आखिरकार तीसरी महिला गीता का भी शव बरामद कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने रविवार शाम को 32 वर्षीय कमलेश के शव को डाकघर के पास नहर से जबकि 18 वर्ष की पायल का शव गांव लोहाखेड़ा के पास से बरामद किया था।
विज्ञापन

तीसरी महिला गीता के शव को पुलिस ने हिसार जिले के गांव कुंदनपुर के पास नहर से बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को सूचना देकर शव बाहर निकाला तो पहचान पंजाब के हरिगढ़ गेला क्षेत्र में नहर में डूबी महिला गीता के तौर पर हुई। गौरतलब है कि पांच दिन पहले शुक्रवार को टोहाना से पीछे पंजाब क्षेत्र के गांव हरिगढ़ गेल्या के पास 13 महिलाओं को लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक द्वारा ब्रेक के बजाय रेस पर पांव रख देने से ट्रैक्टर नहर में गिर गया था। 10 महिलाओं व चालक को आसपास के लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया था जबकि तीन महिलाएं 18 वर्षीय पायल, 32 वर्षीय कमलेश व 32 वर्षीय गीता बह गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें