फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में छलांग लगाने वाले बैजलपुर के बनारसी दास का शव गोरखपुर के पास मिला

Sun, 12 Mar 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाने वाले 30 वर्षीय युवक बनारसी दास ओला का गोरखपुर के डूम्मा वाले पुल पर रविवार को शव मिल गया। बनारसी दास ने 9 मार्च को घर से जाकर नहर में छलांग लगा दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को ससुर व देवर के खिलाफ शिकायत देकर पति से मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी की शिकायत पर ससुर व देवर के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बताया गया है कि पारिवारिक तौर पर उनका जमीनी विवाद चल रहा था। रजनी का आरोप था कि उसके पति बनारसी दास को उसके पिता और भाई ने मिलकर पीटा, जिससे आहत होकर उसने नहर में छलांग लगा दी। पिछले तीन दिनों से परिजन और पुलिस भाखड़ा नहर में तलाश कर रही थी। रविवार को गोरखपुर के डूम्मा वाले भाखड़ा नहर पुल पर बनारसी ओला का शव मिल गया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने 10 दिन पहले रजनी की शिकायत पर मृतक के पिता और भाई के खिलाफ मारपीट करने व जान से धमकी देने तथा गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस शव की तलाश कर रही थी, जो रविवार को मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें