फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दिन पहले लापता रेहड़ी चलाने वाले युवक का शव नहर से बरामद

Sun, 26 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजेश सैनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
टोहाना। चार दिन पहले घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किला मोहल्ला निवासी राजेश सैनी (28) का शव पुलिस ने शनिवार देर शाम हिसार रोड स्थित फतेहाबाद ब्रांच से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई सुनील के बयान पर कार्रवाई करते हुए रविवार को शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी विक्रम उसे रुपयों के लिए तंग करता था। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार किला मोहल्ला निवासी राजकुमार का बड़ा बेटा राजेश चीनी मार्केट में रेहड़ी चलाने का कार्य करता था। 22 अप्रैल से वह घर से अपनी रेहड़ी सहित लापता हो गया था। इस बारे में परिजनों ने शहर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। लापता राजेश की तलाश के दौरान शनिवार को पुलिस के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर में शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने कुछ दूरी पर से रेहड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया के आधार पर कार्रवाई की गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें