फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कूदे किसान का शव 3 दिन बाद सिरसा से मिला

Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतक हरपाल सिंह का फाइल ,स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। बढ़ते कर्ज के कारण तनाव में आकर बादलगढ़ निवासी किसान हरपाल सिंह (55) ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। उनका शव रविवार रात को सिरसा क्षेत्र के देसू मलकाना के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक हरपाल सिंह एक मई को लापता हो गए थे। हरपाल की बाइक और मोबाइल फोन गांव बादलगढ़ के पुल के पास नहर किनारे मिले थे। पिछले कई दिनों से ग्रामीण और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे थे। रविवार रात जब कुछ लोगों ने देसू मलकाना के पास शव नहर में देखा तो पुलिस को सूचित किया। संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सोमवार को मृतक के बेटे लवप्रीत ने शव की पहचान की।



जांच अधिकारी ज्योति प्रसाद ने बताया की मृतक के बेटे ने बयान दिया है कि पिता बैंक के बढ़ते कर्ज से काफी परेशान थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने लवप्रीत के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें