फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के बोर्ड ने किया बच्चे के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामाउंट कॉन्वेंट स्कूल भूना में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बच्चे की मौत का कारण नहीं चल पाया। चौथी कक्षा का छात्र 10 वर्षीय जश्न स्कूल में बेहोश होकर गिरा था। छात्र के शव का सिविल अस्पताल हिसार में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया गया। रविवार दोपहर बाद गांव ढाणी डूल्ट में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के पिता संजय कुमार के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद मधुबन लैब में विसरा भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। गांव ढाणी डूल्ट निवासी संजय भूना की धमीका कॉलोनी में रहता है। संजय कुमार का 10 वर्षीय बेटा जश्न पैरामाउंट कॉन्वेंट स्कूल भूना में चौथी कक्षा का छात्र था। स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि शनिवार की दोपहर को अचानक जश्न बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना उसके अभिभावकों को भी दे दी गई। बाद में छात्र को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वहां उसे को मृत घोषित कर दिया गया। गांव ढाणी डूल्ट निवासी संजय कुमार के तीन संतान हैं जिनमें दो बेटी तथा सबसे छोटा बेटा जश्न था। थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि छात्र के पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें