फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोल से टकराया बेलर, तार से निकली चिंगारी, लग गई आग

Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।पराली की गांठ बनाने वाली विदेशी बेलर मशीन जली हुई । संवाद
विज्ञापन
भूना। शुगर मिल के सामने नाढोड़ी राजवाहे की पटरी के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पराली की गांठ बनाने वाली बेलर मशीन अचानक आग की लपटों में घिर गई। बताया जा रहा है कि बिजली पोल से टकराने के बाद तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते मशीन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

कुछ ही मिनटों में मशीन आग से पूरी तरह नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि करीब 30 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर समय रहते बचा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षति का निरीक्षण किया। कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर को पीछे करते समय चालक ने ध्यान नहीं दिया और ट्रैक्टर से जुड़ी बेलर मशीन बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद पोल टूट गया और तार जमीन पर गिर पड़ीं। इन तार से निकली चिंगारी ने सूखी पराली और मशीन को आग की लपटों में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें