फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी को कुरुक्षेत्र से दबोचा

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। विदेश भेजने के नाम पर रतिया के दो युवकों से लाखों की ठगी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र से आरोपी एजेंट संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को गांव लाली निवासी परमानंद ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बेटे मिट्ठू को विदेश का वर्क वीजा लगवाकर जर्मन भेजना चाहता था।
इस पर उसने थानेसर निवासी एजेंट संदीप कुमार से बात की। संदीप ने 15 दिन में वर्क वीजा लगवाकर उसके बेटे को जर्मन भेजने की बात कही और इस पर 13 लाख 50 हजार रुपये का खर्च बताया। संदीप ने बताया कि इस काम में उसके साथ उसकी पत्नी पूजा, उसका साला रवि व अन्य पार्टनर प्रदीप व विकास भी हैं। इसके बाद उन्होंने मिट्ठू व गांव अलीका निवासी दविंद्र दोनों के कागजात उन्हें सौंप दिए। आरोपियों ने पहले उन्हें दुबई भेजा और वहां से स्पेन भेजने की बात कही। इसके मिट्ठू व दविंद्र को मिस्र भेज दिया। यहां से वे वापस आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने दोनों को बुल्गारिया का कहकर मलयेशिया भेज दिया। वहां आरोपी उनके पासपोर्ट लेकर उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। बाद में दोनों युवक वहां के गुरुद्वारे में चले गए और संगत को पूरी कहानी बताई। इसके बाद संगत के कहने पर मिट्ठू व दविंद्र ने दोनों युवकों को पैसे ले जाने के बहाने गुरुद्वारे बुला लिया।
विज्ञापन

संगत ने दोनों युवकों को पकड़कर उनसे मिट्ठू व दविंद्र के पासपोर्ट वापस दिलवाए और उनकी इंडिया की टिकट करवाकर वापस भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें