फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वारदात के दिन ही सिरसा से 20 कारतूस खरीदकर लाया था आरोपी

Mon, 09 Dec 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित धर्मकांटा पर गोली लगने से शिव नगर निवासी मनोज बंसल की हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पलविंद्र उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद कर ली है जिससे गोली लगने से मनोज बंसल की मौत हुई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि पलविंद्र वारदात के दिन ही सिरसा से 20 कारतूस खरीद कर लिया था। इसमें से 17 कारतूस उसने बेल्ट में लगा दिए थे और तीन को पिस्तौल में लोड कर दिया था। सिरसा से आने के बाद वह धर्मकांटा पर मनोज बंसल के पास आ गया था। यहां पर वह मनोज के पास बैठकर पिस्तौल को देख रहा था और अचानक फायर हो गया। पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले के मुताबिक शनिवार शाम को सिरसा रोड स्थित धर्मकांटा पर गोली लगने से संचालक मनोज बंसल की मौत हो गई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई। जिसमें आरोपी कनपटी पर पिस्तौल रखते हुए फायर करते हुए नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे तहसील चौक निवासी संदीप गोयल के बयान पर आरोपी पलविंद्र उर्फ पम्मा के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप था कि आरोपी पलविंद्र सिहं उर्फ पम्मा ने मामा मनोज बंसल के पीछे से गोली मारकर हत्या की है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली गई है।
पूर्व पार्षद का बेटा है आरोपी

आरोपी पलविंद्र पूर्व पार्षद कुलवंत सावना का बेटा है। कुलवंत की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। इस मामले में परिवार ने हत्या के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा के लिए पलविंद्र ने लाइसेंस बनवाया हुआ था और पिस्तौल रखा हुआ था। पलविंद्र धर्मकांटा संचालक मनोज बंसल का दोस्त था और उसके पास आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें