फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो माह बाद टेंडर फाइनल, 5 साल में 9.5 करोड़ से डोर टू डोर कचरा उठान

Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद के डोर-टू-डोर कचरा उठान का टेंडर करीब दो महीने बाद फाइनल हो गया। टेंडर 5 साल के लिए हुआ है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने इसके लिए 13.60 करोड़ का अनुमान बनाया था। इसे 30.18 प्रतिशत माइनस में टोहाना की जय दुर्गा कॉपरेटिव एल एंड सी सोसाइटी लिमिटेड ने यह टेंडर 9. 50 करोड़ रुपये में लिया है। इस काम के लिए 6 फर्मों ने टेंडर भरे थे।

आज सीएम देंगे मंजूरी : डीएमसी (जिला नगर आयुक्त) ने रेट अप्रूवल (स्वीकृति) के लिए फाइल डीयूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय) को भेज दी है। मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अधिकारियों के बैठक में टेंडर की दरों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीएमसी, नगर परिषद चेयरमैन, उपाध्यक्ष और सचिव को बुलाया गया है। यह टेंडर केवल डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए है। टोहाना में 30 मई को टेंडर खत्म हो चुका है। तब से नगर परिषद सफाई कर्मचारियों से ही कचरा उठवा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें