फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से गिरा तापमान, फिर ठिठुरे लोग

विज्ञापन
बरसात के बीच ऊंटगाड़ी के सवार तिरपाल से खुद को बारिश से बचाते हुए - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले चार दिनों से पड़ी तेज धूप के बाद सोमवार अलसुबह जिलाभर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। शहरवासी एक बार फिर ठंड में ठिठुरते देखे गए। बूंदाबांदी आने से तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं बूंदाबांदी से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा बताया गया है। उधर, बूंदाबांदी होने से शहर की सड़कों पर कीचड़ पसर गया।
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कड़ाके की ठंड से लोग कांपने को मजबूर थे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री व अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया था। जिस कारण सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। स्कूलों में समय से पूर्व छुट्टी कर दी गई। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय भी आधा घंटा बढ़ाकर 9:30 बजे कर दिया गया। 2 जनवरी से मौसम ने करवट ली और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होती गई। 2 से लेकर 4 जनवरी तक अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार सुबह हल्की बारिश शुरू हो गई। टोहाना, भूना, भट्टू व रतिया में दिनभर बूंदाबांदी चलती रही, जिससे तापमान भी गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि उपनिदेशक डा. बलवंत सिंह सहारण के अनुसार अगर पाला नहीं पड़ता तो यह मौसम किसानों के लिए वरदान है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह फसल की देखभाल करें। धूप निकलने अथवा पाला पड़ने पर फसलों की सिंचाई करें। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कुलदीप श्योराण ने कहा कि कोहरा छटने के बाद पत्तेदार सब्जियों को फायदा होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह पत्तेदार सब्जियां ढ़क कर रखे। उधर बूंदाबांदी से सड़कों पर पड़ी गंदगी से कीचड़ पसर गया, जबकि टूटी हुई गलियों के गढ्डों में जलभराव हो गया। कीचड़ से दो पहिया वाहन चालकों खासी परेश्ंानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल व बुधवार को भी बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें