फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तहसीलदारों ने संभाला रजिस्ट्री का काम, जिले में हुई 20 रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद तहसीलदारों ने रजिस्ट्री का काम संभाल लिया है। शुक्रवार को जिले में 20 रजिस्ट्री की गई। फतेहाबाद तहसीलदार ने 10 रजिस्ट्री की जबकि टोहाना व रतिया में पांच-पांच रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही की गई है। हालांकि, अब शनिवार व रविवार के अलावा सोमवार को भी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी। इसलिए मंगलवार को ही रजिस्ट्री हो सकेगी। उधर, धरने पर बैठे लिपिकों ने 35400 वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की शपथ ले ली है।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले लघु सचिवालय के बाहर बैठे लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौबीस दिन पूरे हो गए। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव के मीडिया में दिए गए गलत बयान के विरोध में नारे लगाए। ग्यारह कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी बैठे। सोसायटी के जिला प्रधान संदीप पूनिया ने कहा कि ओएसडी जवाहर यादव मीडिया के अंदर आकर गलत बयानबाजी व गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। सरकार के अंदर इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति जब पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसे झूठ बोले तो यह बहुत ही हास्यास्पद बात है। पूनिया ने बताया कि हम कार्य समीक्षा आधारित जायज वेतनमान 35400 की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार की ओर से तर्कहीन बातें करके मुद्दे को भटकाया जा रहा है।
धरना स्थल पर 11 कर्मचारी राजरानी सहायक, शकुंतला, कविता लिपिक, रेनू लिपिक, रितु लिपिक, संदीप लिपिक, साहिल लिपिक, मोहन लिपिक, बलविंदर लिपिक, प्रवीण लिपिक, अरविंद लिपिक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें