फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: झलनिया में गर्भवती महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव झलनिया में गर्भवती महिला से उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। झलनिया निवासी गर्भवती महिला मंजू ने बताया कि करीब ढाई माह पहले ही उसकी शादी बदले में भाई के साले पूनम के साथ हुई है। उसने बताया कि वह शादी में दहेज में कुछ नहीं लाई तो ससुरालजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। अब वह एक माह के पेट से है और आज उसके पेट पर लात मारी गई। महिला के अनुसार उसकी ननद जो उसकी भाभी लगती है, ने उस पर हाथ भी उठाया। महिला ने अपनी ननद, सास-ससुर व चाचा ससुर पर आरोप जड़े हैं। मारपीट के बाद महिला का पति उसे अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें