फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांकेतिक हड़ताल पर रहे तहसीलदार, नहीं हुईं रजिस्ट्रियां, ई-दिशा केंद्र में ठप रहा काम

विज्ञापन
फतेहाबाद के रजि​स्ट्रीं कार्यालय मेंबंद पड़ा काम। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। फरीदाबाद जिले के एक महिला तहसीलदार पर फर्जी रजिस्ट्री के आरोप को लेकर हुई एफआईआर के विरोध में सोमवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इससे सोमवार को जिले के लोगों को रजिस्ट्री, तकसीम और इंतकाल आदि के काम नहीं हो सके। इस कारण जिले के सभी तहसीलों और उप तहसीलों में करीब 185 रजिस्ट्रियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


राजस्व को लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। ऐसे में तहसील कार्यालयों से लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। रजिस्ट्री संबंधित काम के लिए आए लोग काम शुरू होने का दोपहर तक इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके चलते दोपहर बाद वापस लौट गए।



यहां इतनी रजिस्ट्रियां हुईं प्रभावित

फतेहाबाद-50



टोहाना-30

रतिया-30



भट्टू कलां-25

भूना-20



जाखल-20





ई-दिशा केंद्र में छाया रहा सन्नाटा :

तहसीलदार के हड़ताल पर होने के कारण रजिस्ट्री के लिए फाइल ई-दिशा केंद्र में नहीं पहुंची। इसके चलते ई-दिशा केंद्र में भी सन्नाटा छाया रहा। हालांकि, यहां पर ई-दिशा केंद्र के कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन




इस वजह से हड़ताल पर रहे तहसीलदार :



शुक्रवार को फरीदाबाद की बड़खल तहसील में तैनात महिला तहसीलदार पर फर्जी तरीके से औद्योगिक प्लॉट की नीलामी के आरोप में महिला तहसीलदार समेत चार लोगों पर ठगी की एफआईआर मुजेसर थाना में दर्ज हुई थी। इसको लेकर तहसीलदार कोर कमेटी का कहना है कि उक्त तहसीलदार पर दर्ज की गई एफआईआर को वापिस लिया जाए और गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करवाने के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



तीन दिन बाद शुरू हुईं रजिस्ट्रियां तो लगेगी भीड़ :

तहसील कार्यालय में शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते रजिस्ट्री काम बंद था और सोमवार को शुरू होना था। लेकिन तहसीलदार के हड़ताल पर रहने के कारण सोमवार को भी काम बंद रहा। ऐसे में अगर मंगलवार को रजिस्ट्री शुरू हुई तो भीड़ रहने की संभावना है।






मैं और मेरे परिवार के 14 व्यक्ति तकसीम के लिए फतेहाबाद के रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचे है। यहां आने के बाद पता चला कि हड़ताल के चलते तहसीलदार छुट्टी पर है। ऐसे में हमें किसी और दिन सचिवालय में आना होगा।

- दिनेश कुमार, गांव ढिंगसरा





मैं रजिस्ट्री संबंधित काम के रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचा, लेकिन यहां पहुंचने के बाद पता लगा की रजिस्ट्रियां बंद हैं। ऐसे में मुझे और प्रॉपर्टी के सभी तीमारदारों को किसी और दिन कार्यालय में आना होगा। विभाग को हड़ताल की सूचना पहले जारी करनी चाहिए थी।

- राजबीर सिंह, निवासी, फतेहाबाद





मैं तकसीम के कार्य के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंचा था। तहसीलदार के हड़ताल पर होने के चलते मेरा काम नहीं हो सका है। तकसीम के लिए मैंने रिश्तेदारों को बुलाया है। मेरे रिश्तेदार राजस्थान के तारानगर जिले से पहुंचे है, लेकिन तकसीम नहीं हो सकी ऐसे में बहुत पेरशानी हुई है।

- महेंद्र कुमार, निवासी, फतेहाबाद।






फरीदाबाद में महिला तहसीलदार हुई एफआईआर को लेकर कोर कमेटी की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई है। इससे जिले में सोमवार को रजिस्ट्रियां बंद प्रभावित हुई हैं। आगे की रणनीति कोर कमेटी के फैसले पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन


- आशीष कुमार, तहसीलदार, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें