फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कराटे प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की टीमाें ने दिखाया दम

Wed, 23 Jul 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बुधवार को जिले के सभी ब्लॉकों में खेल की खंडस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड फतेहाबाद में पहले दिन जूडो, ताइक्वांडो, कराटे व स्केटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जूडो, ताइक्वांडो व कराटे प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल मताना में किया गया और स्केटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन अपेक्स पब्लिक स्कूल में किया गया। फतेहाबाद में आयोजित तीनों खेल प्रतियोगिता में सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया। तीनों खेलों में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में बच्चों ने भाग लिया। स्केटिंग प्रतियोगिता में फतेहाबाद ब्लॉक से अंडर 14 वर्ष, अंडर 17 वर्ष व अंडर 19 आयु वर्ग के कुल 15 निजी व सरकारी स्कूल के 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की टीमाें ने भाग लिया। जूडो में 11 स्कूलों की और ताइक्वांडों में 15 स्कूलों की टीम ने भाग लिया।

ये रहा फतेहाबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं का परिणाम
अपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के कवार्ड इवेंट में अकाल अकादमी सलाम खेड़ा के गुरु सहज ने पहला स्थान, द ओलिव स्कूल के भविष्य ने दूसरा स्थान, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के लक्षइत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनलाइन इवेंट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के सनी ने पहला स्थान, पॉयनियर स्कूल के रितवीक ने दूसरा स्थान, अपेक्स कान्वेंट स्कूल के मौलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ष के लड़के वर्ग में कवार्ड इवेंट में डीएवी पुलिस स्कूल के हर्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग के कवार्ड इवेंट में डीएवी पुलिस स्कूल के गीतांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। इनलाइन इवेंट में डीएवी स्कूल के चिराग ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़की वर्ग में अंडर 14 वर्ष के कवार्ड इवेंट में सेंट जॉन्स स्कूल की डेजी कौशिक ने पहला स्थान, अपेक्स कान्वेंट स्कूल की अहाना ने दूसरा, अपेक्स कान्वेंट स्कूल की नोबिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ष के लड़की के इनलाइन इवेंट में अपेक्स कान्वेंट स्कूल की सीरत ने पहला, डीएवी स्कूल की सादगी ने दूसरा, अपेक्स कान्वेंट स्कूल की गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें