आज फिर टैबलेट चलाने का गुर सीखेंगे शिक्षक
टैबलेट के सॉफ्टवेयर को लेकर शिक्षकों को विभाग देगा ऑनलाइन ट्रेनिंग
फोटो नंबर 24
संवाद न्यूज एजेंस
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग टैबलेट चलाने को लेकर शिक्षकों को एक बार फिर सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग देने जा रहा है। शिक्षा विभाग बुधवार को शाम चार बजे ऑनलाइन ट्रेनिंग देगा। शिक्षकों को ई अधिगम कार्यक्रम के तहत पीएएल सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ई अधिगम के तहत सप्ताह में तीन दिन टैबलेट पर काम देना अनिवार्य किया गया है लेकिन बावजूद इसके शिक्षक काम नहीं दे रहे हैं। टैबलेट न चलाना आने की बहानेबाजी की जा रही है। इसी के चलते बुधवार को शिक्षा विभाग ऑनलाइन प्रधानाचार्य, पीजीटी हिंदी, अंग्रेजी, और दसवीं कक्षा के एसएस शिक्षक, पीजीटी कंप्यूटर साइंस को ये ट्रेनिंग देगा।
शिक्षकों के लिए जारी टैबलेट की स्थिति
शिक्षकों के लिए जारी हुए टैबलेट : 1070
शिक्षकों को मिले टैबलेट : 697
शिक्षकों को नहीं मिले टैबलेट : 373
विद्यार्थियों के लिए जारी टैबलेट की स्थिति
विद्यार्थियों के लिए जारी हुए टैबलेट : 22924
विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट : 16147
टैबलेट के लिए जारी हुई सिम : 15866
कोट
टैबलेट चलाने मे शिक्षकों को दिक्कत आ रही है। इसके चलते शिक्षा विभाग ऑनलाइन माध्यम से पीएएल सॉफ्टवेयर के बारे में ट्रेनिंग देगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी