संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों में चल रही बालवाटिका में पढ़ाने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सिखा रहा है। डाइट मताना में दो बैच में 87 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा वार्षिक कार्ययोजना के बारे में भी बताया जा रहा है।
निपुण हरियाणा के तहत चल रही कार्यशाला का शनिवार को चौथे दिन एफएलएन के जिला संयोजक धर्मपाल गोस्वामी ने निरीक्षण किया और विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
गोस्वामी ने कहा कि पांच दिन की यहां ट्रेनिंग के बाद शिक्षक उसका फायदा बच्चों को दें। जो यहां सिखाया गया है उसी के मुताबिक विद्यार्थियों को पढ़ाएं ताकि वह नए तरीके सीख पाएं।