फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए मिलेंगे छह हजार रुपये, 2141 मरीजों को होगा फायदा

Sun, 13 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार के लिए अब स्वास्थ्य विभाग 500 रुपये नहीं बल्कि एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से राशि देगा। विभाग ने इस राशि को दोगुना कर दिया है ताकि उपचार के दौरान मरीज पौष्टिक पोषण ले पाएं। एक नवंबर से विभाग मरीजों को दोगुना राशि देगा।
विज्ञापन

ये राशि तब तक मरीज को मिलेगी जब तक उसका उपचार चलेगा। जिले के 2141 मरीज फिलहाल निक्षय पोषण योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी मरीज का उपचार शुरू होने पर तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मिलेंगे। इसके बाद 84 दिन पूरे होने के बाद तीन हजार रुपये और दिए जाएंगे। अगर मरीज का 6 माह से ज्यादा उपचार चलता है तो उसे उसके मुताबिक राशि विभाग देगा। पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर माह 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से राशि दी जाती थी।
-
टीबी मरीजों की जिले में ये रही है पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच - 17084 मरीज
जांच में टीबी पॉजिटिव मिले - 2083
जिले में टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार - 2438
पुरुष मिले पॉजिटिव - 1275 मरीज
महिलाएं मिली पॉजिटिव - 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव - 60 मरीज
-
ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
- रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
- थकावट होना
- वजन कम होना
-सांस लेने में दिक्कत होना

निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को विभाग की तरफ से हर माह 500 रुपये दिए जाते है लेकिन इसे अब बढ़ा दिया गया है। एक नवंबर से मरीज को पौष्टिक आहार के लिए एक हजार रुपये की राशि मिलेगी। टीबी बीमारी और उसके उपचार के प्रति लोगों को विभाग की तरफ से लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें