फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टक्कर मारने का आरोपी टाटा एस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड पर टाटा एस गाड़ी की टक्कर से छह वर्षीय बालिका की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चालक की पहचान डांगरा रोड निवासी सुरेश के रूप में हुई है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर पुलिस ने 24 जुलाई को पॉपुलर कॉलोनी निवासी राजेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। राजेंद्र अपनी छह वर्षीय पोती जोया के साथ भैंसों को पानी पिलाने जा रहे था, रास्ते में टाटा एस गाड़ी चालक ने उनकी पोती को टक्कर मार दी। इससे जोया की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में जांच अधिकारी एचसी अंग्रेजो देवी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें