फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंत्री के साथ वार्ता विफल, सरपंचों का प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-टेंडरिंग व राइट-टू रिकॉल को लेकर चंडीगढ़ में सोमवार को कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के साथ सरपंचों की वार्ता हुई। वार्ता विफल होने के बाद सरपंचों ने सरकार को मंगलवार दोपहर तक मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। सरंपचों ने कहा कि एक मार्च को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भट्टूकलां ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के साथ सोमवार को 12 बिंदुओं पर बातचीत हुई थी। बड़ा मसला ई-टेंडरिंग का था, जिस पर मंत्री ने कहा कि यह उनके हाथ में नहीं है और कैबिनेट मीटिंग में वह सीएम से इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच एसोसिएशन ई-टेंडरिंग व अन्य मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही थी। वार्ता विफल हो चुकी है और सरकार को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक समय दिया गया है। अगर सरकार उनकी मांग को मान लेती है तो ठीक है, अन्यथा एक मार्च को सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा, जिसमें फतेहाबाद जिले से भी अनेक सरपंच भाग लेंगे। ज्ञात रहे कि ई-टेंडरिंग व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश में सरपंचों का विरोध लगातार जारी है। सरपंचों ने एक मार्च को सीएम हाउस के घेराव का एलान किया हुआ है। इसी को लेकर सोमवार को कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के साथ सरपंचों की वार्ता हुई थी, लेकिन यह विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें