फतेहाबाद। शहर पुलिस ने माजरा पुल के सर्विस लेन रोड से अनमोल सिंह उर्फ मिट्ठी निवासी शक्ति नगर को 3:30 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम जब सर्विस लेन पर गश्त कर रही थी तो उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर मुड़ लिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया तो उससे हेरोइन बरामद हुई। संवाद