भूना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना में वीरवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। जिलेभर के स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने रागनी, नाटक, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य में प्रतिभा दिखाई। शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
टोहाना खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा, भूना खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल बाला, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष भांभू और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग भी पहुंचे। मंच संचालन माया खरोलिया और रमेश कुमार चिंदड़ ने किया। प्राचार्य नरेश शर्मा ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं संभालीं। सभी प्रस्तुतियां जीवंत संगीत के साथ हुईं।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी बलवान सिंह, प्रहलाद सिंह मावलिया, जियालाल बंसल, आशु यादव, सरोज बाला, अजय नागपाल, भजनलाल कंबोज, हरविंद बागड़ी, रीतू शर्मा, बंटी मलिक और सुमन सहित अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
-
रागनी में इन स्कूलों ने बाजी मारी
कक्षा 5 से 8 वर्ग में पीएम श्री स्कूल नागपुर प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल सरवरपुर द्वितीय और आरोही मॉडल स्कूल बनगांव तृतीय रहा। ललोदा स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 9 से 12 वर्ग में आरोही मॉडल स्कूल बनगांव प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला द्वितीय और किरढ़ान तृतीय रहा। कुलां को सांत्वना पुरस्कार मिला।
-
नाटक और नृत्य में भी दिखा दम
नाटक के कक्षा 5 से 8 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला प्रथम, इंदाछोई द्वितीय और जाखल मंडी तृतीय रहा। अलिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल डुल्ट द्वितीय और बलियाला तृतीय रहा। जांडलीकला को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एकल नृत्य के कक्षा 5 से 8 वर्ग में आरोही मॉडल स्कूल सरवरपुर प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल फतेहाबाद द्वितीय और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय किरढ़ान तृतीय रहा। ललोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला प्रथम, भूना द्वितीय और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद तृतीय रहा। सरवरपुर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
सामूहिक नृत्य के कक्षा 5 से 8 वर्ग में आरोही मॉडल स्कूल सरवरपुर प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंथला द्वितीय और पीएम श्री गाजूवाला तृतीय रहा। राजकीय कन्या स्कूल जाखल मंडी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय मॉडल स्कूल फतेहाबाद प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमपी सोतर तृतीय रहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहला को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विद्यार्थियो को सम्मानित करते हुए आयोजक