फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के हाथों में सोमवार से होगे टैबलेट, 38 स्कूलों को दिए

विज्ञापन
फतेहाबाद के डाइट मताना में टैबलेट देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के हाथों में अब जल्द टैबलेट होंगे। वीरवार को डाइट मताना में जिला मुख्यालय और खंड मुख्यालय के स्कूलों को टैबलेट दिए गए। 38 स्कूलों को वीरवार को टैबलेट दिए गए हैं। सोमवार से इन स्कूलों में कैंप लगाकर टैबलेट में सिम डालकर विद्यार्थियों को अलॉट कर दिए जाएंगे। पांच मई को आयोजित कार्यक्रम में जिला और खंड मुख्यालय के एक-एक स्कूल के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को 40 अन्य स्कूलों को डाइट में बुलाकर टैबलेट दिए जाएंगे। जिले के 151 स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। सोमवार को कैंप लगाकर जिला मुख्यालय के स्कूलों और मंगलवार को फिर कैंप लगाकर खंड स्तर के स्कूलों में टैबलेट में सिम डाली जाएंगी।
35 ट्रेनर देंगे एक हजार पीजीटी को ट्रेनिंग
टैबलेट को लेकर निदेशालय में जिले के कंप्यूटर साइंस और आईटी विषय के 35 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है। अब ये शिक्षक जिला मुख्यालय में संबंधित एक हजार पीजीटी को ट्रेनिंग देंगे। ये पीजीटी स्कूलों में विद्यार्थियों को टैबलेट चलाने के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

जिले के इन विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट
कुल टैबलेट : 19684
शिक्षकों को मिलेंगे : 1072
विद्यार्थियों को मिलेंगे : 18612
ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थी टैबलेट पर करेंगे पढ़ाई
बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की गर्मियों की छुट्टियों में भी पढ़ाई जारी रहेगी। शिक्षक ग्रीष्मावकाश में टैबलेट पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन ही विद्यार्थियों को काम देना होगा और फिर उसकी जांच करनी होगी।
कोट
विद्यार्थियों के हाथ में अगले सप्ताह से टैबलेट होंगे। गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी। जिला और खंड मुख्यालय के स्कूलों को टैबलेट दे दिए गए हैं। रोजाना 30 से 40 स्कूलों के इंचार्ज को बुलाकर टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें