फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से हुई थी महिला की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया के महमड़ा में स्वाइन फ्लू आशंकित महिला की मौत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने दिल्ली से आई रिपोर्ट दिखाई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अभी तक मानने से इंकार कर रहा है। मृतक हरजिंद्र कौर के पति रेशम सिंह व अन्य परिजनों तथा ग्रामीणों ने फतेहाबाद सरकारी अस्पताल के एक डाक्टर पर लापरवाही व स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

परिजनों ने कहा कि हरजिंद्र कौर की मौत स्वाइन फ्लू के चलते ही हुई थी। यह बात उन्हें हिसार के निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताई थी। हिसार के निजी हस्पताल के चिकित्सकों ने उपचार के दौरान ही हरजिंद्र कौर के सैंपल लेकर दिल्ली की एक प्राइवेट लैब को भेजे थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वीरवार को हिसार के निजी अस्पताल ने दिल्ली की लैब से आई उक्त रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि हरजिंद्र कौर को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव था। परिजनों का कहना है की जब वह उक्त रिपोर्ट लेकर रतिया के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो एसएमओ विजय जैन ने मृतक महिला के पति रेशम सिंह को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए फतेहाबाद के सरकार अस्पताल में भेजा था।

रेशम सिंह व अन्य परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को जांच के लिए जब वह फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें काफी देर तक बिठाए रखा और बिना कोई सैंपल लिए व इलाज किए उन्हें वापस भेज दिया।

रेशम सिंह व ग्रामीणों ने आरोप लगाया की हरजिंद्र कौर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर कोई कदम नहीं उठाए और ना ही गांव में सर्वे करवाया। यहां तक कि अंतिम संस्कार के दौरान विभाग की ओर से मास्क तक उपलब्ध नहीं करवाए गए।

क्या कहते है एसएमओ
महमड़ा की मृतक हरजिंद्र कौर का पति रेशम सिंह वीरवार को दिल्ली की एक लैब की रिपोर्ट लेकर आया था। हरजिंद्र कौर की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दर्शाया गया था। इसके बाद रेशम सिंह व अन्य परिजनों का स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाने के लिए फतेहाबाद रेफर किया गया था। विभाग की ओर से टीमें गठित कर गांव का सर्वे करवाया जा रहा है। साथ ही गांव में टेमीफ्लू वितरण करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के बचाव व इलाज को लेकर पंफलेट बंटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें