फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते विभाग के कर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। दो दिन से हुई लगातार बूंदाबांदी के बाद से अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से स्वाइन फलू को लेकर लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड भी अलग से बना दिया है। सर्वे के दौरान विभाग की टीम द्वारा मास्क भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. रविंद्र सागु के आदेशानुसार एमपीएचडब्ल्यू विकास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शहर में सर्वे कर खांसी व जुकाम के मरीजों की पहचान की जा रही है। विभाग द्वारा अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है तथा टेमीफलू की गोलियां अस्पताल में देने की बात कही जा रही है। उन्होंने लोगों को समझाया कि स्वाइन फ्लू होने पर रोगी से हाथ नहीं मिलाना तथा गले नहीं मिलना चाहिए, बिना डाक्टर के परामर्श के दवाई न लें। स्वाइन फ्लू प्रभावित जगह पर चेहरे पर मास्क जरूर लगाए, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाना चाहिए। एमपीएचडब्ल्यू विकास कुमार ने बताया कि लोगों को स्वाइन फ्लूू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खांसी व बुखार के मरीज मिलने पर मास्क दिए जा रहे है। इस बारे में एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है तथा टेमीफलू की दवाईयां दी जा रही है। एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें